भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन हुआ प्रभावित, सड़क पर नदी का पानी आने से किसानों के लिए नई चुनौती

भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन हुआ प्रभावित, सड़क पर नदी का पानी आने से किसानों के लिए नई चुनौती

Published : Oct 12, 2022, 12:06 PM IST

यूपी के जिले मुरादाबाद में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर नदी का पानी आने की वजह से किसानों के लिए चुनौती बनी है। कई बीघा खेती बर्बाद हो गई, इस वजह से किसानों ने यूपी सरकार से मुआवजे की मांग की है। 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही है। इसके साथ ही शहर में हजारों किसानों की फसलें पानी के चलते तबाह हो गई है। वहीं जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर पिछले दो दिनों से मुरादाबाद की देहात विधानसभा इलाके के ख्याली खद्दर में राम गंगा नदी का पानी सड़को पर चढ़ा हुआ है। पानी इस कदर तेजी से बह रहा है कि सड़क पर मोटरसाइकिल चलाना भी मुश्किल है। लगभग पचास मीटर तक सड़क पर आए राम गंगा नदी के पानी ने दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

ग्रामीणों को ही रही दिक्कत के विषय में जानकारी ली और ऐसी परिस्थिति में किसानों की जान कहे जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की भूमिका को भी परखा है। हाल ही में कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के चलते हुए बड़े हादसे को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारियां ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। इस बरसात में डुबाऊ पानी को पार कराने में ट्रैक्टर ट्रॉली ही एक मात्र साधन साबित हुई है जो उनकी दिनचर्या को आगे बढ़ा रही है। जब उस इलाके के किसानों से बात की तो उन लोगो का कहना था कि बरसात के दिनों यहां पर यही हालात रहते है जो पुल बना हुआ है वो नीचे में है। जिसके चलते हालात खराब है, राम गंगा के बढ़े जल स्तर से किसानों की कई बीघा धान और दूसरी फसलें बर्बाद हो गई है उन्होंने प्रदेश की सरकार ये मुआवजे की मांग की है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला