गोतस्करों के साथ मुरादाबाद पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

गोतस्करों के साथ मुरादाबाद पुलिस की मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

Published : Dec 22, 2022, 04:53 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में गोतस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ का मामला सामने आय़ा है। इस मामले में कुल 3 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही घायल हुआ है। 

मुरादाबाद की थाना डिलारी और ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो गोतस्करों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया है। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बदमाशो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह डिलारी और थाना ठाकुरद्वारा पुलिस की मुठभेड़ सेंट्रो कार सवार गोतस्करों से हो गई। डिलारी थाना इलाके के रानी नगला के जंगल में सुबह 7 बजे कार सवार 4 बदमाशों को जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, और भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अनस, जावेद और समीर को गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक अरुण नाम का सिपाही भी इस दौरान घायल  हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात सन्दीप कुमार मीणा भी घटनास्थल पर पहुँचे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला