उत्तराखण्ड में FIR के बाद यूपी पुलिस की सफाई, कहा- खनन माफियाओं ने बंधक बनाकर मारपीट के साथ चलाई गोलियां

उत्तराखण्ड में FIR के बाद यूपी पुलिस की सफाई, कहा- खनन माफियाओं ने बंधक बनाकर मारपीट के साथ चलाई गोलियां

Published : Oct 13, 2022, 05:53 PM IST

उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि खनन माफियाओं ने बंधक बनाकर पुलिसकर्मियों को मारने के साथ गोलियां भी चलाई गई है। इस वजह से छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है। 

मुरादाबाद: उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस ने सफाई दी। यूपी पुलिस का कहना है कि खनन माफियाओं ने बंधक बनाकर मारपीट के साथ गोलियां चलाई। इसके साथ ही 50 हजार इनामी बदमाश को फरार कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में खनन माफिया जफ़र और उसके 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। ठाकुरद्वारा इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने हमले के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल सभी आरोपी अभी तक फरार है।

दरअसल उत्तराखंड के काशीपुर में खनन माफियाओं ने बुधवार देर शाम मुरादाबाद पुलिस टीम पर हमला बोलते हुए उन्हें बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और गोलियां चलाईं। जिसमें एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि छह सिपाहियों सहित कुल पांच घायल हुए हैं। बीत 13 सितंबर को अपराधी ने खनन इंस्पेक्टर और एसडीएम के साथ बदसुलूकी की गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर व कई लोगों के साथ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद जफर तभी से फरार चल रहा था। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!