काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर मुस्लिम युवाओं ने की नारेबाजी, माहौल शांत कराने में जुटा प्रशासन

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर मुस्लिम युवाओं ने की नारेबाजी, माहौल शांत कराने में जुटा प्रशासन

Published : May 06, 2022, 06:14 PM IST

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सर्वे की कार्रवाई के लिए अदालत कमिश्नर समेत हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वादी और वकीलों ने अंदर प्रवेश किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं की ओर से विरोध के साथ नारेबाजी हुई। 

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सर्वे की कार्रवाई के लिए अदालत कमिश्नर समेत हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वादी और वकीलों ने अंदर प्रवेश किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं की ओर से विरोध के साथ नारेबाजी हुई। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मौजूद मुस्लिम पक्ष का कहना था कि पहले हर-हर महादेव के नारे लगे, इसके जवाब में हमने भी नारे लगाए। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में वीडियोग्राफी होगी। वाराणसी की एक अदालत (court) ने परिसर के अंदर श्रृंगार गौरी और कई विग्रह का सर्वे और वीडियोग्राफी करने का आदेश जारी  किया था। इसमें कोर्ट की तरफ से नियुक्त वकील कमिश्नर सर्वे करेंगे और देखेंगे कि मां श्रृंगार गौरी और दूसरे विग्रह तथा दूसरे देवताओं की स्थिति क्या है। इस सर्वे ​में किसी तरह की माप नहीं होगी, मगर मंदिर और विग्रह कहां-कहां है इसका सर्वे किया जाएगा। 

यह तय गुरुवार को ही गया था कि श्रृंगार गौरी और दूसरे विग्रहों, देवी-देवताओं के स्थान का सर्वे होगा। अजय कुमार मिश्रा जोकि वकील कमिश्नर कोर्ट की तरफ से नियुक्त किए गए हैं, उन्होंने अपनी और सर्वे किए गए सभी सामानों की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर कोर्ट ने सुरक्षा की जिम्मेदारी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को दी है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'