मुस्लिम युवक ने मोदी और योगी को राम-कृष्ण का बताया अवतार, नाराज पड़ोसी और रिश्तेदारों ने जमकर की पिटाई

मुस्लिम युवक ने मोदी और योगी को राम-कृष्ण का बताया अवतार, नाराज पड़ोसी और रिश्तेदारों ने जमकर की पिटाई

Published : Apr 08, 2022, 01:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली के एक मुस्लिम युवक का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उसने तारीफ कर दी तो उसके पड़ोसियों ने उसे जमकर पीटा। कामरान ने बताया कि मोदी और योगी की तारीफ करने पर उसके पड़ोसी और रिश्तेदारों ने उसको जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया।
 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के एक मुस्लिम युवक का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उसने तारीफ कर दी तो उसके पड़ोसियों ने उसे जमकर पीटा। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में सैनाली इलाके में रहने वाले कामरान के अनुसार, उसने अपने पड़ोसी और रिश्तेदारों के सामने बुधवार को भाजपा सरकार की योजनाओं की तारीफ कर और कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए नि:शुल्क राशन का बंदोबस्त करके नेक काम किया है। उसने यह भी कहा कि मोदी राम और योगी भगवान कृष्ण के अवतार हैं। कामरान ने बताया कि मोदी और योगी की तारीफ करने पर उसके पड़ोसी और रिश्तेदारों ने उसको जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया गया।
कामरान की तहरीर पर थाना बारादरी पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कामरान के आरोपों की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
Read more