कानपुर में बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा, कहा- मुसलमानों से मिलकर रहो वरना गर्दन काट देंगे

कानपुर में बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा, कहा- मुसलमानों से मिलकर रहो वरना गर्दन काट देंगे

Published : Apr 01, 2022, 04:40 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 04:54 PM IST

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक को उसके पड़ोसियों ने इसलिए पीट दिया। क्योंकि उसने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है।

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक को उसके पड़ोसियों ने इसलिए पीट दिया। क्योंकि उसने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। अब युवक ने पड़ोसियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला किदवई नगर थाना के जूही लाल कालोनी का है। यहां रहने वाले शकील अहमद का आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने उसकी इस बात के लिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने घर में बीजेपी का झंडा लगा दिया। शकील का कहना है कि वह साल 2013 से बीजेपी का समर्थक है और मोदी को प्रसंद करता है।  इस बार विधानसभा चुनाव में उसने अपने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया, जबकि बाकी पूरे मोहल्ले ने कांग्रेस का झंडा लगाया था।

बीजेपी के झंडा लगाने पर पड़ोसी शहनवाज ने अपने घरवालों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसने किदवई नगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई। अपनी लिखित शिकायत में उसने बताया कि बीजेपी का झंडा लगाने के बाद से ही दबंग पड़ोसी उसे प्रताडित कर रहे हैं। पड़ोसी शहनवाज ने परिवार वालों और साथियों के संग उससे मारपीट की और बीजेपी का झंडा फेंक दिया। 

इसके साथ ही उसे हिदायत दी कि यहां रहना है तो यहां के मुसलमानों से मिलकर रहो नहीं तो आंख निकाल कर गर्दन काट देंगे। किदवई नगर थाना पुलिस ने शकील की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more