नवविवाहिता ने की आत्महत्या तो ससुर हुआ गिरफ्तार, मृतका के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या तो ससुर हुआ गिरफ्तार, मृतका के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Published : May 03, 2022, 06:49 PM IST

 उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में एक नव विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। दोपहर इसकी जानकारी ससुराली जनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घंटों बवाल काटा। 

उन्नाव: यूपी के उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में एक नव विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। दोपहर इसकी जानकारी ससुराली जनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घंटों बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मायके पक्ष के लोगों पर लगाए गए आरोप के चलते पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया है जांच पड़ताल कर रही है। 

उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के जगत खेड़ा गांव की रहने वाली सविता का एक साल पहले दोस्ती नगर चौकी क्षेत्र के चौरा गांव के रहने वाले रामविलास के बेटे राहुल के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से लगातार पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आज दोपहर पत्नी सविता का कमरे में रूपट्टे से उसका शव लटकता मिला। थोड़ी देर बाद शव लटकता देख ससुराली जनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को मिली पहुंचकर घंटों बवाल काटा। मायके पक्ष से पहुंचे सविता के घर वालों ने बताया कि बीती रात ननंद ममता के घर उनके बेटे आदर्श का मुंडन था यहां पूरा परिवार गया था सविता को नहीं ले गए थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है शादी के बाद से लगातार 2 लाख और बाइक की डिमांड कर रहे थे। दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। बवाल की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली ओम प्रकाश राय क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे परिजनों से बात कर मामले को शांत कराया मृतका के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के चलते राहुल के पिता रामविलास को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'