बरेली में पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मारकर हत्या, बिना नंबर प्लेट की कार से दिया गया वारदात को अंजाम

बरेली में पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मारकर हत्या, बिना नंबर प्लेट की कार से दिया गया वारदात को अंजाम

Published : Jul 28, 2022, 06:55 PM IST

बरेली में पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया। वारादात को बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में भी कामयाब रहें। 

बरेली: दिल्ली-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हमलावरों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब ट्रक के पास खड़े कार सवारों को पेट्रोल पंपकर्मियों ने टोक दिया। घटना के बाद पुलिस ने भागे कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रामपुर बरेली हाइवे पर मीरगंज में स्थित अमर पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक के पास सफेद रंग की बिना नंबर कार आकर रुकी। इसमें कुछ युवक मौजूद थे। कार के संदिग्ध हालातों में रुकने पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने युवकों को टोक दिया। इससे पहले की पेट्रोल पंप कर्मी कुछ समझ पाते तब तक कार सवारों ने उन पर फायर झोंक दिया। इससे पेट्रोल पंप सेल्समैन सुनील गोली लगने से घायल हो गया। घटना से पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत फैल गई। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर सुनील को पहले इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे बरेली के लिए रैफर कर दिया। बरेली पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'