पहले UP में सूरज डूबते ही निकल पड़ते थे कट्टा लहराने वाले: PM मोदी

पहले UP में सूरज डूबते ही निकल पड़ते थे कट्टा लहराने वाले: PM मोदी

Published : Dec 18, 2021, 09:29 PM IST

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के शाहजहांपुर पहुंचकर गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इस बीच उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विकास का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि पहले सूरज डूबता था तो कट्टा लहराता था। अब वो सरकार चली गई है, अब अपराधियों की शामत आ गई है।

शाहजहांपुर: शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी के शाहजहांपुर पहुंचकर गंगा एक्सप्रेस-वे (ganga express way) का शिलान्यास किया। इस बीच उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विकास का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर तंज कसा।  उन्होंने सीएम योगी (CM Yogi adityanath) के विकास कार्यों से खुश होकर उनकी तारीफ की। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने योगी सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से अपराधियों पर लगाम लगाई, उसे बताते हुए इशारों इशारों में विपक्ष पर भी तंज कसा। 

यूपी की जनता ने अपराधियों की सरकार भगाई है
पीएम मोदी ने कहा कि पहले सूरज डूबता था तो कट्टा लहराता था। अब वो सरकार चली गई है, अब अपराधियों की शामत आ गई है। उन्होने कहा कि यूपी में पहले दंगा होता था, जमीन पर कब्जा होता था और गुंडागर्दी होती थी, लेकिन योगी सरकार में अब ऐसा कुछ नहीं होता।

हमारी नीतियों से छोटे किसानों को लाभ- पीएम
पीएम ने आगे कहा कि पहले यहां रात में इमरजेंसी की जरूरत होती थी तो हरदोई शाहजहांपुर के लोगों को लखनऊ कानपुर दिल्ली भागना पड़ता था। यहां अस्पताल भी नहीं थे और सड़कें भी नहीं थीं। लेकिन अब यहां मेडिकल कॉलेज भी हैं, सड़कें भी हैं। ऐसे ही होता है दमदार काम, ईमानदार काम। जो भी समाज में पीछे हैं पिछड़ा हुआ है उसे सशक्त करना विकास का लाभ उस तक पहुंचाना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। यही भावना हमारी किसानों से जुड़ी नीति में भी दिखती है। बीज से बाजार तक की जो नीति हमने बनाई है वो छोटे किसानों को देखकर बनाई है। पीएम सम्मान निधि के तहत जो पैसे सीधे अकाउंट में पहुंचे हैं उसका सीधा लाभ छोटे किसानों को हुआ है। उन्हें हम किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ रहे हैं। हमारी मकसद सिंचाई के रकबे में विस्तार करना और टेक्नोलॉजी में वृद्धि करने से है। हमारा प्रयास गांव के पास ही ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का है जिससे जल्दी खराब होने वाली सब्जियों की खेती ज्यादा हो और जल्द उनकी फसल बाजार में पहुंच जाए। इससे फूड प्रोसेसिंग यूनिट को फायदा होगा और गांव में ही बाजार मिलेगा।

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
Read more