बाइक न रोकने पर पुलिसकर्मी ने युवक के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल

बाइक न रोकने पर पुलिसकर्मी ने युवक के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल

Published : Jul 23, 2019, 02:56 PM IST

हाथरस में दिखी पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता। युवक के बाइक न रोकने पर पुलिस ने डंडे से किया वार।

हाथरस: मुरसान थाने की पुलिस का एक संवेदनहीन वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मियों के इशारा करने पर बाइक न रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी ने बाइक सवार युवक के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे युवक बेहोश होकर रोड पर गिर गया। यह सब देखकर पुलिसकर्मी डर गए और मौके से फरार हो गए। बेहोश युवक के साथी ने यूपी 100 को सूचित कर मदद मांगी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसपी ने जांच शुरु कराई है। 

बिना हेलमेट के देखा, तो रुकने का इशारा किया

मुरसान थाना पुलिस, करबन नदी के पुल के पास सोमवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जब एक पुलिस कर्मी ने बाइक सवार दो युवको को बगैर हेलमेट के देखा तो रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक चला रहे युवक ने गाड़ी थोड़ी तेज करके आगे जाकर रोकी। इसी बात से गुस्साए  पुलिसकर्मी ने बाइक सवार एक युवक के सर में डंडा मार दिया, जिसके कारण युवक के सर से खून बहने लगा और वह बाइक सहित रोड पर बेहोश होकर गिर गया। वही युवक के साथी ने उसे संभालते हुए यूपी 100 में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि, "प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दो युवक अपनी मोटरसाइकिल पर थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी लेकिन फिर स्पीड बढ़ाकर भागने लगे तो वहां मौजूद कांस्टेबल ने गाड़ी को पीछे से पकड़कर रोकना चाहा, जिसके कारण मोटरसाइकिल रोड पर गिर गई और युवक को चोट आ गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिल पर आगे और पीछे नम्बर नहीं था और चालक नशे में था। इस संबंध में जांच कराई जा रही है। कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।"

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'