भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी जारी, कैराना के इस गांव में 5 घंटे रहेंगे राहुल गांधी 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी जारी, कैराना के इस गांव में 5 घंटे रहेंगे राहुल गांधी 

Published : Dec 30, 2022, 04:38 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूपी के शामली में लगातार तैयारी जारी है। यात्रा को लेकर पुलिस औऱ जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यात्रा 5 जनवरी को शामली में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी कैराना के ऊंचा गांव में 5 घंटे तक रहेंगे। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 5 जनवरी को शामली जनपद में प्रवेश करेगी यहां कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में राहुल गांधी करीब 5 घंटे विश्राम करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता वह राहुल गांधी के समर्थकों ने कमर कस ली है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए युवकों में उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

शामली जनपद में यात्रा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए खाका खींच लिया है। इसी के चलते क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी से गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। 5 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा का क्षेत्र गांव ऊँचा गांव में पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मुख्य मार्ग पर उन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र के बराबर में दो कैंपस बनाए जाएंगे। सुबह करीब 10:00 बजे इस यात्रा में गांव पहुंचेगी। इस कैंपस में राहुल गांधी रहेंगे, जबकि दूसरे कैंपस में उनके कर्मचारी विश्राम करेंगे।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?