फिरोजाबाद में प्रियंका गांघी ने बनाई चूड़ियां, चूड़ी बनाने वाली महिला ने कही ये बात

फिरोजाबाद में प्रियंका गांघी ने बनाई चूड़ियां, चूड़ी बनाने वाली महिला ने कही ये बात

Published : Dec 29, 2021, 06:47 PM IST

फिरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं महिला ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे रोजगार कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रदद् हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

फिरोजाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव (Up Vidhansabha Election) को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) फिरोजाबाद पहुंचीं। सिरसागंज में महिलाओं से मिलने के बाद वह चूड़ी बनाने वाली महिला के घर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पर चूड़ी बनाना सीखा। प्रियंका ने महिला से कहा कि सिलेंडर तो बहुत महंगा हो गया है। महिला ने जवाब दिया कि 1000 रुपए का है। उन्होंने महिला से चूडियों को बेचने पर होने वाली कमाई की जानकारी ली। महिला ने जब उन्हें बताया कि कुछ दर्जन चूड़ियों के उसे महज 3 रुपए मिलते हैं, यह सुनकर प्रियंका को बहुत हैरानी हुई। उन्होंने महिला से उसके परिवार वालों की भी जानकारी ली।

फीरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं महिला ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे रोजगार कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रदद् हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

अधिवक्ता रीना कुशवाहा ने पूछा कि अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा। कभी भी हत्याएं हो जाती हैं। न पेंशन है और न सुरक्षा। इसके लिए कुछ करें। प्रियंका ने धन्यवाद दिया। पुलिसभर्ती में 25 फीसद भर्ती होगी मुफ्त कानूनी सहायता दी जाएगी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर कार्रवाई कड़ी होगी। नीतू ने सवाल किया कि महिला आरक्षण बिल अब तक संसद से पास नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं हम ये बिल लेकर आए थे। हम सरकार को मजबूर करेंगे। हमने 40 फीसद टिकट की घोषणा की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की रैली की। अखिलेश ने वादे किए।
महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका, लोगों को दिया घोषणाएं पूरी करने का वचन

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'