प्रयागराज में महिलाओं के कार्यक्रम को लेकर प्रियंका का PM पर वार, फोन टैपिंग पर कही ये बात

प्रयागराज में महिलाओं के कार्यक्रम को लेकर प्रियंका का PM पर वार, फोन टैपिंग पर कही ये बात

Published : Dec 21, 2021, 04:36 PM IST

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके सामने झुक गए। मैं बहुत खुश हूं, साथ ही उन्होंने कहा कि मगर अभी तो पत्ता हिला है महिला शक्ति का तूफ़ान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी। सरकार के फोन टैपिंग मामले पर प्रियंका ने कहा कि फोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट तक हैक हो रहे हैं। सरकार के पास कोई काम नहीं है।

प्रयागराज: महिला सशक्तीकरण को शीर्ष वरीयता पर रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) संगमनगरी प्रयागराज में मंगलवार को करीब एक हजार करोड़ के रिवाल्विंग फंड से स्वयं सहायता समूह की 16 लाख महिलाओं को बड़ा उपहार दिया। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस महीसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi wadra) ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति के सामने पीएम मोदी झुक गए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके सामने झुक गए। मैं बहुत खुश हूं, साथ ही उन्होंने कहा कि मगर अभी तो पत्ता हिला है महिला शक्ति का तूफ़ान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी। सरकार के फोन टैपिंग मामले पर प्रियंका ने कहा कि फोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट तक हैक हो रहे हैं। सरकार के पास कोई काम नहीं है।

पीएम मोदी दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। 1:10 से 1:15 तक कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोपहर 1:15 पर मंच पर पहुंचे। 1:17 से 1:20 तक स्वागत किया गया। 1:20 से 1: 24 तक कार्यक्रम पर बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई। 1:24 से 1:27 तक रिमोट से एक लाख स्वयं सहायता समूह के खाते में 1000 करोड़ रुपए का फंड ट्रांसफर किया।

सरकार की योजनाओं से महिलाओं का जीवन बदलना शुरू: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जिन 202 पुष्टाहार प्लांट का आज उद्घाटन हुआ है उससे महिलाओं को काम भी मिलेगा और सुविधा भी। इन योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। आज मुझे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का अवसर मिला। अब पहले की सराकारों वाला दौर महिलाएं वापस नहीं आने देंगी। यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने जो सम्मान दिया है वो अभूतपूर्व है। महिलाओं का जीवन पीढ़ियों का जीवन बदलने वाला होता है। इसलिए 2014 में मां भारती के बड़े सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो बेटी के सपनों को पूरा करने का निश्चय किया। बेटियां जन्म लें इसके लिए हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। इससे कई राज्यों में बेटियों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए मैटरनिटी लीव छह महीने की गई है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'