वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,135 साल पुराने पुल की जगह गंगा पर बनेगा नया पुल

वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,135 साल पुराने पुल की जगह गंगा पर बनेगा नया पुल

Published : Nov 05, 2022, 01:40 PM IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने काशी रेलवे स्टेशन और राजघाट स्थित मालवीय पुल का निरीक्षण किया। इसी के साथ बताया कि यहां गंगा पर नया पुल जल्द ही बनाया जाएगा। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी के दौरे पर हैं। उन्होंने काशी रेलवे स्टेशन और राजघाट स्थित मालवीय पुल का निरीक्षण किया। अंग्रेजों के जमाने में बना 135 साल बने पुल की जगह अब आवाजाही के लिए वाराणसी में अब गंगा पर नया पुल बनाया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि यह पुल रेलवे की चार लाइन और उसके ऊपर हाईवे की सिक्स लेन वाला होगा। उसी के लिए निरीक्षण किया गया है। देखा और समझा गया है कि पुराने पुल के समक्ष नए पुल की साइट, एलाइनमेंट और डिजाइन कैसा होगा। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसको पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि काशी रेलवे स्टेशन पुराने समय से महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसका रि-डेवलेपमेंट आर्थिक गतिविधियों के उद्देश्य से 350 करोड़ रुपए से किया जाएगा। इस स्टेशन का पुनर्विकास काशी की धार्मिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। काशी रेलवे स्टेशन जल, थल और नभ मार्ग से कनेक्ट होगा। काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का डिजाइन जल्द ही फाइनल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अप्रूवल लिया जाएगा। काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में अधिकतम ढाई से तीन साल लगेंगे। इसमें एक महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि इनलैंड वाटर वे की जेटी भी काशी स्टेशन के साथ जुड़ती हुई बनेगी। उससे यहां का कंप्लीट इंटर मॉडल डेवलपमेंट होगा। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'