सपा छोड़ कांग्रेस में शाम‍िल हुई रीता यादव ने कहा, 'अखिलेश यादव ने महिलाओं का ध्यान नहीं दिया'

सपा छोड़ कांग्रेस में शाम‍िल हुई रीता यादव ने कहा, 'अखिलेश यादव ने महिलाओं का ध्यान नहीं दिया'

Published : Dec 20, 2021, 12:06 PM IST

रविवार को कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर शुरु हुए लड़की हूं लड़ सकती हुं कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कांग्रेसियों ने सपा नेत्री रीता यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए किया। रीता यादव ने गत 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को काला झंडा दिखाया था।

सुलतानपुर: मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में कांग्रेस (Congress) ने सपा (SP) को बड़ी पटकनी दी है। रविवार को कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर शुरु हुए लड़की हूं लड़ सकती हुं (Ladki hun Lad Sakti Hun) कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कांग्रेसियों ने सपा नेत्री रीता यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत करते हुए किया। रीता यादव (Rita Yadav) ने गत 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को काला झंडा दिखाया था, इसके लिए उन्हें दो दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद सपाइयों ने उनका सम्मान नहीं किया तो उन्होंने तीन दिन पूर्व लखनऊ में प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन किया था।

विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को कांग्रेस देगी टिकट
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने मीडिया से कहा था कि उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक मुहिम चलाई है लड़की हूं लड़ सकती हूं। इसके तहत महिला सशक्तिकरण और विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का उन्होंने ऐलान किया। साथ ही महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर और बसों का सफर मुफ्त देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस सबके प्रचार और प्रसार के लिए हर ब्लॉक पर हमारी 15 लोगों की टीम तैयार हो गई है। अभिषेक सिंह ने आगे बताया कि महिलाएं और लड़कियां घर-घर जाकर बताएंगी कि प्रियंका गांधी महिलाओं को लेकर कितनी गंभीर हैं। उन्होंने हमारी शक्ति पद यात्रा भी शुरु हो रही है। लंभुआ और कादीपुर विधानसभा में सोमवार 12 बजे से पद यात्रा निकलेगी। 22 दिसंबर को सदर विधानसभा में पद यात्रा निकलेगी जिसमें 12 सौ महिलाएं रहेंगी। अभिषेक सिंह ने कहा कि सपा-बसपा (BSP) से लोग ऊब चुके हैं। यहां तक की भाजपा (BJP) से भी लोगों का मोह भंग हो चुका है। 

'प्रियंका गांधी नारी सशक्तिकरण को एक बार फिर से जिंदा किया'
वहीं रीता यादव ने कहा इतने सालों से संघर्ष किया लेकिन अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महिलाओं का ध्यान नहीं दिया। इधर प्रियंका गांधी ने जिस तरह से घोषणाएं की और नारी सशक्तिकरण को एक बार फिर से जिंदा किया है। ऐसे में हमें लगता है उनका साथ देना चाहिए और उनकी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहिए।

04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!