बजरंग दल के कार्यकर्ता को मिली कन्हैयालाल जैसी हत्या की धमकी, एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपी की तलाश जारी

बजरंग दल के कार्यकर्ता को मिली कन्हैयालाल जैसी हत्या की धमकी, एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपी की तलाश जारी

Published : Jul 01, 2022, 05:21 PM IST

सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में कन्हैयालाल जैसी हत्या की धमकी दी गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी की तलाश जारी है। 

सहारनपुर के थाना रामपुर क्षेत्र में भी ऐसा ही एक अज्ञात पत्र मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा मामला सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र का है। जहां बजरंग दल कार्यकर्ता रजत शर्मा को अपने घर के दरवाजे पर एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें उदयपुर में हुई घटना के बाद रजत शर्मा के साथ भी उसी तरह की घटना को अंजाम देने के बारे में कहा गया।

राजस्थान के उदयपुर में टेलर मास्टर कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के बाद अब अन्य लोगों को इसी तरह से मारने की धमकी मिलने लगी है। सहारनपुर के बेहट कोतवाली क्षेत्र से बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता को शुक्रवार सुबह धमकी मिली है। उनके घर के दरवाजे पर एक छोटा सा पर्चा मिला है, जिसमें 17 जुलाई को उनका हाल उदयपुर जैसी ही घटना की तरह करने की धमकी दी गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ता से सहारपुर के एसएसपी को इसकी जानकारी भी दी है।

संबंधित मामले में बजरंग दल बजरंग दल जिला संयोजक सहारनपुर हरीश कौशिक ने जानकारी देते बताया कि उनके द्वारा संबंधित विषय में एसएसपी सहारनपुर को अवगत करा दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ता रजत शर्मा को सुरक्षा प्रदान करने के विषय में भी कहा गया है पुलिस प्रशासन की ओर से रजत शर्मा की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!