'चवन्नी छाप सोच की लुगाई' कहकर भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता, सोसाइटी में अवैध कब्जे का कर रही थी विरोध

'चवन्नी छाप सोच की लुगाई' कहकर भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता, सोसाइटी में अवैध कब्जे का कर रही थी विरोध

Published : Aug 06, 2022, 03:22 PM IST

नोएडा में महिला से बीजेपी नेता द्वारा बदसलूकी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।  यहां इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तीन गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। ये कार्रवाई नोएड़ा की फेस-टू पुलिस ने की है। वहीं पुलिस अब हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीजेपी नेता द्वारा एक महिला के साथ गाली-गलौज करने का और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। खबरों के अनुसार बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार चल रहे है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अंकिता शर्मा ने बताया कि, “सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

गुंडागर्दी' करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी घर नोएडा पुलिस की कार्रवाई शनिवार को जारी है। बीजेपी नेता ने नोएडा के ओमैक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद पुसिल ने कार्रवाई शुरू की। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से ही विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार इस मामले में दबिश दे रही है। इस मामले में बीजेपी नेता की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि इन चार लोगों में पत्नी के अलावा हमेशा श्रीकांत त्यागी के साथ रहते थे। वहीं, श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए भी धरपकड़ जारी है। जप्त की गई गाड़ियों में श्रीकांत त्यागी की अपनी प्राइवेट गाड़ी भी है। 

जप्त की गई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं ये गाड़ी फाइनेंस से तो नहीं है। माना जा रहा है कि पुलिस अब बीजेपी नेता को जल्द अपने गिरफ्त में लेगी। बता दें कि बीजेपी नेता को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। जो इस पूरी घटना में कार्रवाई कर रही है। नोएडा में हुई इस कार्रवाई के बीच बीजेपी ने श्रीकांत से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। बीजेपी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी नाम का कोई भी शख्स कभी बीजेपी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का हिस्सा नहीं था।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'