कुशीनगर हादसाः कुएं की छानबीन के लिए बुलाई गई SDRF की टीम, अफसर बोले- लापरवाही की होगी जांच

कुशीनगर हादसाः कुएं की छानबीन के लिए बुलाई गई SDRF की टीम, अफसर बोले- लापरवाही की होगी जांच

Published : Feb 17, 2022, 10:50 AM ISTUpdated : Feb 17, 2022, 11:15 AM IST

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार भी कुशीनगर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर राहत कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीमों का कुंआ में तलाशी अभियान जारी है। मृतकों में महिलाओं के साथ बालक व बालिकाएं भी हैं। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात हादसे में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। जिला प्रशासन ने इस हादसे में मृतक आश्रितों को जिला प्रशासन ने चार-चार लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा करने के साथ घायलों के निशुल्क इलाज की भी व्यवस्था की है। इसके साथ ही कुंआ में एसडीआरएफ की टीमें अभी भी शवों की तलाश में हैं।

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार भी कुशीनगर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर राहत कार्य जारी है। एसडीआरएफ की टीमों का कुंआ में तलाशी अभियान जारी है। मृतकों में महिलाओं के साथ बालक व बालिकाएं भी हैं। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे। कई थानों की पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन कर घायलों व शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा कुंए में दो-ढाई फीट तक पानी था। एक के ऊपर एक गिरने से हादसा गंभीर हो गया।

कुशीनगर हादसे के मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपया और घायलों को 50-50 हजार की सहायता पीएम रिलीफ फंड से दी जाएगी। जिला प्रशासन से मृतकों के परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपया तथा घायलों को 50-50 हजार की सहायता मिलेगी। राषट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मटकोर के बीच डांस देखने में व्यस्त लोगों ने नहीं मानी चेतावनी, जानिए कहां हुई चूक के बाद हुआ कुशीनगर हादसा

कुशीनगर हादसा: डेढ़ घंटे तक किया फोन लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोग बोले- सबसे ज्यादा एक्टिव दिखी पुलिस

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!