अस्पताल में ताला लगे कमरों को देखकर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, टॉयलेट की गंदगी देखकर CMS को लगाई फटकार

अस्पताल में ताला लगे कमरों को देखकर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, टॉयलेट की गंदगी देखकर CMS को लगाई फटकार

Published : Apr 30, 2022, 01:39 PM IST

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों पर घूमकर मरीजों के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को एक अलग ही अंदाज में दिखे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों पर घूमकर मरीजों के इलाज की सुविधाओं का जायजा लिया। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। 

परिसर में गंदगी देखने के बाद सीएमस को लगाई फटकार
राज्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। इसी कड़ी में वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। करीब दस मिनट तक स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल परिसर में घूमते रहे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही लोगों ने पहचाना तो हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल परिसर में वार्ड से लेकर अन्य जगहों पर गंदगी देखने के बाद ब्रजेश पाठक ने सीएमस को कड़ी फटकार लगाई। 

छुट्टी में रहने वाले लोगों के बारे में सीएमएस ने किया स्पष्टीकरण
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कुर्ता पायजमा की जगह शर्ट और पैंट पहनकर आम आदमी की तरह अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार शाम उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ का भी निरीक्षण किया था। अस्पताल में खामियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी। तो वहीं शनिवार की सुबह दीनदयाल उपाध्याय जिला के सीएमएस के कमरे में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री व राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की। इस दौरान छुट्टी में रहने वाले लोगों के बारे में सीएमएस ने स्पष्टीकरण तलब किया।  
 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई