मुख्तार अंसारी के करीबी बदमाश संजीव जीवा पर शामली प्रशासन ने की कार्रवाई, 20 बीघा अवैध संपत्ति हुई कुर्क

मुख्तार अंसारी के करीबी बदमाश संजीव जीवा पर शामली प्रशासन ने की कार्रवाई, 20 बीघा अवैध संपत्ति हुई कुर्क

Published : Apr 08, 2022, 07:19 PM IST

आज जनपद शामली में यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा पर गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए लगभग 20 बीघा अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। वही अपराध की दुनिया में संजीव जीवा पर 1995 में पहला मुकदमा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन में धारा 302, 394 व 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था।
 

शामली: उत्तर प्रदेश में योगी की दोबारा सरकार बनने के बाद बदमाशों पर सम्पत्ति कुर्क व गैंगस्टर की कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके चलते आज जनपद शामली में यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा पर गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए लगभग 20 बीघा अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। वही अपराध की दुनिया में संजीव जीवा पर 1995 में पहला मुकदमा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन में धारा 302, 394 व 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था। वही जीवा पर दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, फरूखाबाद, हरिद्वार, शामली, मेरठ ओर गाजीपुर में 26 मुकदमे दर्ज है। वही आज अपराध की दुनिया के बादशाह संजीव जीवा की संपत्ति पर शामली जनपद की पुलिस और प्रशासन ने कुर्की की कार्यवाही करते हुए सरकार ने अपना कब्जा ले लिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों का खौफ बने यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की 20 बीघा संपत्ति पर आज शामली पुलिस व प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए कुर्की की है। वही संजीव जीवा मैनपुरी जेल में बंद है। उत्तर प्रदेश का संजीव जीवा वह इनामी बदमाश रहा है जिस पर लूट, डकैती, रंगदारी ओर हत्या जैसे अनेकों मुकदमे दर्ज हैं। वही अपराध की दुनिया में संजीव जीवा पर 1995 में पहला मुकदमा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन में धारा 302, 394 व 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था। वही जीवा पर दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, फरूखाबाद, हरिद्वार, शामली, मेरठ ओर गाजीपुर में 26 मुकदमे दर्ज है। वही अपराध के बल पर संजीव जीवा ने काफी अवैध संपत्ति अर्जित की हुई है। वही शामली जनपद के गांव आदमपुर में आज शामली एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर संजीव जीवा की लगभग 20 बीघा अवैध जमीन पर कुर्की करते हुए सरकार का कब्जा ले लिया है। आपको यहां यह भी बता दें कि 5 अप्रैल को शामली पुलिस ने एके-47 के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। वहीं पकड़े गए बदमाश अनिल उर्फ पिंटू ने AK-47 व 1300 बुलेट कारतूस की बरामदगी के मामले में संजीव जीवा का ही नाम लिया था। जिसमें उसने कहा था कि संजीव जीवा से ही उसने 11 लाख रुपए में यह एके-47 और बुलेट खरीदी थी। वहीं पुलिस ने 3 दिन के अंदर ही अब कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की संपत्ति पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद बदमाशों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते बदमाशों में खौफ बना हुआ है।

कुख्यात बदमाश संजीव जीवा की संपत्ति कुर्क करने के मामले में जिला अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि संजीव जीवा नामी क्रिमिनल पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है जिसमें जीवा की 14 A तहत गांव आदमपुर में लगभग 20 बीघा अवैध संपत्ति कुर्की के आदेश किए गए थे। जिस पर आज शामली सीओ सिटी और एसडीएम ने मौके पर जाकर संजीव जीवा की अवैध संपत्ति को कुर्क करते हुए उस पर सरकार का कब्जा ले लिया है।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई