दिवाली से पहले जीएसटी टीम ने की छापेमारी, घंटों चली जांच में मांगे गए दस्तावेज तो उड़ गए व्यापारी के होश

दिवाली से पहले जीएसटी टीम ने की छापेमारी, घंटों चली जांच में मांगे गए दस्तावेज तो उड़ गए व्यापारी के होश

Published : Oct 19, 2022, 02:53 PM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 03:24 PM IST

दिवाली से पहले भगतजी स्वीट्स पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान वहां क्रय-विक्रय का बिल मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं हो सका। घंटों जांच के बाद अधिकारी देर रात वापस गए। 

उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में सहारनपुर से आई है जीएसटी की टीम ने शामली जीएसटी की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से शहर स्थित भगत जी स्वीट्स पर छापेमारी की। टीम ने दुकान में रखे सामान का क्रय विक्रय का बिल मांगा तो दुकानदार कोई भी बिल निकाल नहीं पाया। करीब 5 घंटे तक चली इस जांच में पता चला कि जो टैक्स रिटर्न व्यापारी द्वारा फाइल किया गया है वह बहुत ही कम है जबकि जांच के दौरान सेल बहुत अधिक पाई गई है। फिलहाल पुलिस देर रात तक जांच कर वापस लौट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली का है जहां पर सहारनपुर जीएसटी डिप्टी कमिश्नर मनोज विश्वकर्मा व ज्वाईंट कमिश्नर उमा शंकर ने शामली जीएसटी टीम को साथ लेकर शहर के नाला पटरी स्थित अंशुल मित्तल की मिठाई की दुकान भगतजी स्वीटस पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से क्रय विक्रय करने का बिल मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। दुकानदार द्वारा ग्राहकों को कोई बिल नही दिया जा रहा था। इसके बाद उन्होने दुकान के स्टॉफ की जांच की तो एक दुकान से भारी मात्रा में कई हजार किलो मिठाईयां व खाली डब्बे बरामद किए, जिनका भी बिल दुकानदार के पास नही मिल सका। छापेमारी करने आई टीम ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनको सूचना मिल रही थी कि दुकानदार द्वारा किसी को भी बिल नहीं दिया जा रहा है। 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई