सपा विधायक नाहिद हसन की कैराना कोर्ट में हुई पेशी, परिसर के बाहर समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

सपा विधायक नाहिद हसन की कैराना कोर्ट में हुई पेशी, परिसर के बाहर समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Published : Oct 20, 2022, 05:30 PM IST

समाजावादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की कैराना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान उनके समर्थकों ने न्यायालय परिसर के बाद जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। साल 2018 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज हुआ था।

शामली: यूपी के जिले शामली के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन चित्रकूट जेल में बंद है। कैराना में स्थित विशेष न्यायाधीश एवं एमपी एमएलए कोर्ट में गुरुवार को उनकी पेशी हुई। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। इनके खिलाफ साल 2018 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में विशेष न्यायधीश विजय कुमार वर्मा की अदालत में पेश हुए। विधायक की पेशी की जानकारी मिलने पर कचहरी परिसर में उनके सैकड़ों समर्थक पहुंचे गए। 

विधायक के बंदी वाहन से उतरने पर समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लागए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हड़काया और कोर्ट में पेशी के बाद विधायक पुलिस सुरक्षा के बीच वापस चित्रकूट जेल के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि साल 2018 में कैराना के मोहल्ला अफगानन निवासी मोहम्मद अली ने कैराना सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, महमूद, अरशद, इरफान, नोशाद व कय्यूम सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 379, 427, 504, 506, 406, 457, 380, 352, 323 व 120 बी के तहत कोतवाली  कैराना में दर्ज किया गया था।

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?