तय हुआ ढाई फीट के अजीम मंसूरी का निकाह, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन लोगों को करेंगे आमंत्रित

तय हुआ ढाई फीट के अजीम मंसूरी का निकाह, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन लोगों को करेंगे आमंत्रित

Published : Oct 17, 2022, 01:15 PM ISTUpdated : Oct 18, 2022, 02:37 PM IST

शामली के रहने वाले अजीम मंसूरी का निकाह तय हो गया है। वह लंबे समय से दुल्हन की तलाश में लगे हुए थे। हालांकि उनकी यह तलाश अब समाप्त हो गई है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

- पंकज कुमार

शामली जनपद के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। कई सालों से शादी के लिए चक्कर काट रहे अजीम का निकाह 7 नवंबर को होगा। अजीम लगातार थाने के चक्कर काटकर शादी के लिए गुहार लगा रहे थे। वह कह रहे थे रि साहब मेरी शादी करवा दो मेरे घरवाले मेरी शादी नहीं करा रहे हैं। लेकिन खबर चलने के बाद अजीम मंसूरी रातो रात मशहूर हो गए और फिर उनके लिए हजारों रिश्ते आए। 

अजीम मंसूरी शादी का इंतजार खत्म हुआ और 7 नवंबर 2022 को वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अजीम मंसूरी अपनी शेरवानी का नाप देने के लिए शामली के एक टेलर के पास पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपना शेरवानी का नाप दिया। फिर एक अच्छी सी शेरवानी बनवाने के लिए टेलर से कहा कि 7 नवंबर को मेरी शादी है और मेरी अच्छी सी शेरवानी बना दीजिए। अजीम मंसूरी और कपड़े लेने के लिए भी एक शोरूम में गए जहां पर उन्होंने अपने लिए कपड़े भी खरीदें। अजीम मंसूरी का कहना है कि मुलायम सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे मैंने घर वालों को कहा था कि मुझे वहां पर ले चलो लेकिन कोई मुझे वहां पर लेकर नहीं गया। मैं अपनी शादी का कार्ड अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूंगा और उनसे गुजारिश करूंगा कि वह भी मेरी शादी में ज़रूर आए। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला