बिजनौर में कोर्ट परिसर में शूट आउट, हत्यारोपी की जज के सामने गोली मारकर हत्या

बिजनौर में कोर्ट परिसर में शूट आउट, हत्यारोपी की जज के सामने गोली मारकर हत्या

Published : Dec 17, 2019, 11:55 PM ISTUpdated : Dec 18, 2019, 12:00 AM IST

यूपी के बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए तीन हत्यारोपियों पर कोर्ट परिसर में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई

बिजनौर (Uttar Pradesh). यूपी के बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए तीन हत्यारोपियों पर कोर्ट परिसर में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने आरोपियों को कोर्ट परिसर में घेर कर फायरिंग की। जज को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

बता दें इसी साल 28 मई को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की नजीबाबाद में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज की गिनती मऊ से बाहुबली बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी के तौर पर भी होती थी। मामले में कनकपुर गांव के रहने वाले शूटर दानिश सहित कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने गैंग के सरगना शाहनवाज व शूटर अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में तीनों को पेशी पर लाया गया था। जहां पहले से मौजूद शार्प शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें आरोपी शाहनवाज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हाजी अहसान के बेटे ताहिर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी को गोली मार दी। गोली चलने से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घायल सिपाही मनीष को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?