अवैध रूप से संचालित हो रहा था स्लाटर हाउस, पुलिस टीम ने अचानक पहुंचकर बचाई 80 पशुओं की जान

अवैध रूप से संचालित हो रहा था स्लाटर हाउस, पुलिस टीम ने अचानक पहुंचकर बचाई 80 पशुओं की जान

Published : Apr 29, 2022, 06:50 PM IST

बागपत जनपद में पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चल रहा था। जहां सीओ बागपत ने कोतवाली पुलिस और पीएसी के साथ छापा मारकर पशुओं की खाल और 80 पशु बरामद किए गए है। पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया । पुलिस ने दस से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। 

बागपत जनपद में पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चल रहा था। जहां सीओ बागपत ने कोतवाली पुलिस और पीएसी के साथ छापा मारकर पशुओं की खाल और 80 पशु बरामद किए गए है। पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया । पुलिस ने दस से ज्यादा लोगों को पकड़ा है। 

आपको बता दे कि बागपत के पुराने कस्बे में लगातार अवैध पशु कटान की शिकायत एसपी को मिल रही थी। दो महीने पहले कोतवाली पुलिस से छापा लगवाकर काफी पशुओं को पकड़वाया गया था। इसके बावजूद अब दोबारा से अवैध पशु कटान शुरू हो गया था। इसकी सूचना एसपी नीरज कुमार जादौन के पास पहुंची।  उनके निर्देश पर सीओ अनुज मिश्रा ने कोतवाली पुलिस व पीएसी को साथ लेकर कुरैशियान मोहल्ले में छापा मारा। मौके पर स्थिति को देखकर पुलिस भी चौंक गई। हाजी इस्माइल व हाजी इनाम के घेरों में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चलाया जा रहा था। दोनों जगहों से पुलिस ने भैंसों की खाल बरामद की, जिनका कटान करके मीट सप्लाई कर दिया गया था। खालों को वाहनों में भरा जा रहा था। इसके अलावा करीब 80 पशुओं को काटने की तैयारी हो रही थी। पुलिस को देखकर कटान करने वाले लोग भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करके दस से ज्यादा को पकड़ लिया। पुलिस ने हाजी इस्माइल व हाजी इनाम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इनको पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है।

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि अवैध एक घेर में छापेमारी के दौरान पशु कटान होने के साक्ष्य मिले। 80 मवेशी बरामद कर छह तस्करों को पकड़ा गया है। दो कैंटर व तीन पिकअप गाड़ी सीज की गई है । पशुओं के अवशेषों को गड्ढ़े में दबाने के लिए बुलडोजर मंगवाया गया है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई