उपद्रवियों की दुकानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आए सपा सांसद, नफरतों का बुलडोजर बताकर दिया बड़ा बयान

उपद्रवियों की दुकानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आए सपा सांसद, नफरतों का बुलडोजर बताकर दिया बड़ा बयान

Published : Apr 25, 2022, 08:34 PM IST

एसटी हसन ने जहांगीरपुरी में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। अवैध अतिक्रमण पर चले बुलडोजर को उन्होंने बदले की कार्रवाई करार दे दिया। एसपी सांसद ने कहा कि दिल्ली में नियम के खिलाफ जाकर गरीबों की दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना गया और सब कुछ ताक पर रख कर बुलडोज़र चला दिए गए।

मुरादाबाद: दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा लगातार सियासी वार-पलटवार की वजह बनी हुई है। वहीं इलाके में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाने को लेकर भी विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को लेकर यूपी के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने भी कई सवाल उठाए हैं। एसटी हसन ने कहा कि देश के हालात को खराब करने की कोशिश की जा रही है। धार्मिक जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन करने का क्या औचित्य है। एसटी हसन ने आरोप लगाया कि जहांगीरपुरी में मस्जिद के सामने हथियारों का प्रदर्शन किया गया, अपशब्द बोले गए जिसके बाद टकराव शुरू हुआ था।

वर्ग विशेष को बर्बाद किया गया- एसटी हसन
वहीं एसटी हसन ने जहांगीरपुरी में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। अवैध अतिक्रमण पर चले बुलडोजर को उन्होंने बदले की कार्रवाई करार दे दिया। एसपी सांसद ने कहा कि दिल्ली में नियम के खिलाफ जाकर गरीबों की दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना गया और सब कुछ ताक पर रख कर बुलडोज़र चला दिए गए। ये नफरतों का बुलडोज़र चलाया गया। एक वर्ग विशेष को बर्बाद कर दिया गया।
 

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई