'रंग किसी की जागीर नहीं' भगवा पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने दिया बड़ा बयान 

'रंग किसी की जागीर नहीं' भगवा पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने दिया बड़ा बयान 

Published : Dec 20, 2022, 04:58 PM IST

पठान फिल्म को लेकर जारी विरोध के बीच सपा सांसद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रंग किसी की जागीर नहीं है। बेवजह की बातों को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। 

मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन का भगवा रंग पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रंग किसी की जागीर नही है, ये तो कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने के किये ये सब बातें पैदा की जा रही है। दरअसल सपा सांसद शाहरुख खान की विवादों में घिरी पठान फ़िल्म पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

सपा सांसद ने कहा कि उन्हें तो ये नॉनसेंस बातें लगती है, रंग कोई भी पहन लें, किसी भी रंग के कपड़े पहन लें, रंग किसी की जागीर नही है ये तो कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने के लिए किया जा रहा है। जो लोग विवाद पैदा कर रहे है उन्हें ये भी पता होना चाहिए जब लोग कावड़ लेकर आते है उस समय अंडरवियर भी भगवा रंग के पहनते है, साधु-संत भी भगवा कपड़े पहनते है, तोलिये भी भगवा होते है उन पर बैठ जाते है उनसे गंदे हाथ भी पोछते है। ये तो कोई बात नही हुई, जिस पर इतना बड़ा बबाल शुरू कर दिया। अगर कोई ऑब्जेक्शन करना ही था तो नग्नता पर करते जो हमारी तहज़ीब के खिलाफ है रंग का ऑब्जेक्शन हमारी समझ मे नही आता है, और जहाँ तक भाजपा की बात है तो वो तो हर मुद्दे को कॉम्युलाइज करती ही है। 

सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने राहुल गांधी के उस बयान पर विरोध दर्ज कराया है जिसमे उनके द्वारा भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करते हुए पीटने की बात कही थी। सपा सांसद ने कहा है कि हमारी सेना ने तो चीनी सेना को लाठी डंडों से पीट कर भगाया है हमारी सेना सक्षम है। चीन को मालूम होना चाहिए ये 1962 का हिंदुस्तान नही है हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है और देंगे भी। हर देश वासी का फर्ज है वो अपनी सेना के कंधे-से कंधा मिलाकर खड़ा रहे और उनका मनोबल बढ़ाये।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला