घर परिवार से दूर रहकर दिन-रात लड़ रहे कोरोना से जंग, सुनिए लखनऊ के SGPGI के डॉक्टर का क्या है कहना

घर परिवार से दूर रहकर दिन-रात लड़ रहे कोरोना से जंग, सुनिए लखनऊ के SGPGI के डॉक्टर का क्या है कहना

Published : Jun 09, 2020, 09:59 PM IST

कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग में समूचा देश एक होकर लड़ रहा है। लेकिन इस जंग में जो रियल कोरोना वारियर बन कर सामने आए हैं वह हैं डॉक्टर और पुलिस। दिन रात अपनी जान की परवाह न करते हुए डॉक्टर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। महीनों तक घर परिवार से दूर रखकर 14 से 16 घंटे तक लगातार काम करने वाले डॉक्टरों के भरोसे ही कोरोना की ये असल लड़ाई है।

लखनऊ(Uttar Pradesh). कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग में समूचा देश एक होकर लड़ रहा है। लेकिन इस जंग में जो रियल कोरोना वारियर बन कर सामने आए हैं वह हैं डॉक्टर और पुलिस। दिन रात अपनी जान की परवाह न करते हुए डॉक्टर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। महीनों तक घर परिवार से दूर रखकर 14 से 16 घंटे तक लगातार काम करने वाले डॉक्टरों के भरोसे ही कोरोना की ये असल लड़ाई है। एशियानेट न्यूज हिंदी के संवाददाता उज्जवल सिंह ने लखनऊ के SGPGI के एंडोक्रिनोलोजी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ डॉक्टर अजय शुक्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में डॉक्टरों के रोल के बारे में तमाम बातें शेयर किया ।
डॉक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि ये हम लोगों के लिए बिलकुल अलग अनुभव था। लोगों का इलाज करना और घर परिवार से दूर रहना ताकि उन्हें भी इन्फेक्शन न हो। मरीजों के इलाज में दिन भर लगे रहना उन्हें बचाने के साथ ही खुद का भी बचाव करना ये सारी तमाम बातें थीं जो हमारे लिए नई थीं। लेकिन हम लोगों ने जी जान से इसे हैंडल किया और विषम परिस्थितियों में भी कोरोना से लड़ने में सफल रहे। हांलाकि इस पूरी लड़ाई में सरकार का भी सहयोग सराहनीय रहा। खासकर यूपी सरकार का। सरकार ने बिलकुल समय पर लॉकडाउन घोषित किया और उसका सख्ती से पालन करवाते हुए लोगों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा। यही कारण है कि हमारे यहां कोरोना मरीजों की स्थिति नियंत्रण के बाहर नही हुई। हमारे प्रयास और सरकार के शानदार फैसले से हमने कोरोना से जीतने में भी कामयाबी पाई है हमारी रिकवरी रेट तेजी से बढी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला