यूपी में कोरोना से लोगों को बचाने को ढाल बनकर खड़ा है आयुष विभाग, जानिए क्या है स्ट्रैटजी

यूपी में कोरोना से लोगों को बचाने को ढाल बनकर खड़ा है आयुष विभाग, जानिए क्या है स्ट्रैटजी

Published : Jun 16, 2020, 09:01 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 09:04 PM IST

यूपी में कोरोना से चल रही जंग में उत्तर प्रदेश आयुष मिशन की टीम दिन रात लगी हुई है। आयुष विभाग के तकरीबन 20 हजार लोग सूबे के लोगों और कोरोना के बीच ढाल बनकर खड़े हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी ने उत्तर प्रदेश आयुष मिशन के डायरेक्टर राजकमल यादव से खास बातचीत की। 

लखनऊ(Uttar Pradesh).  देश में कोरोना संकट चल रहा है। रोजाना सैकड़ों मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बात यूपी की करें तो यहां भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन यूपी में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में कोरोना से चल रही जंग में उत्तर प्रदेश आयुष मिशन की टीम दिन रात लगी हुई है। आयुष विभाग के तकरीबन 20 हजार लोग सूबे के लोगों और कोरोना के बीच ढाल बनकर खड़े हैं। एशियानेट न्यूज हिंदी ने उत्तर प्रदेश आयुष मिशन के डायरेक्टर राजकमल यादव से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस जंग में उनकी स्ट्रेटजी क्या रही है। कैसे उनकी टीम लोगों को मदद में लगी हुई है। 
आयुष मिशन के डायरेक्टर राजकमल यादव( IAS) ने बताया कि आयुष मिशन के डॉक्टर व अन्य कर्मचारी दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों की देखभाल, उनकी जांच उन्हें क्वारंटीन सेंटर में अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के लिए हमारी टीम दिन रात लगी हुई है। लोगों को आयुष कवच एप डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है। इससे उन्हें तमाम जानकारियां व कोरोना से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस एप के माध्यम से ऑनलाइन योगा क्लासेज, आयुर्वेद अदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्रथम चरण में हमने मेडिकल की एक सेकंड लाइन तैयार की है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला