पेपर कटिंग से CDS बिपिन रावत को दी खास तरह से श्रद्धांजलि

पेपर कटिंग से CDS बिपिन रावत को दी खास तरह से श्रद्धांजलि

Published : Dec 09, 2021, 07:09 PM IST

हमीरपुर के रहने वाले अवनीश विश्वकर्मा (Avnish Vishwkarma)ने खास तरह से सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। अवनीश  विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी तरफ से बिपिन रावत, उनकी पत्नी और उनके साथ शहीद हुए सभी एयरफोर्स के जवानों को मेरी तरफ से पेपर कटिंग के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

हमीरपुर: बुधवार को CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी पत्नी और अन्य जवानों की हेलीकाप्टर हादसे (Helicopter Crash) में हुई मौत के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। पूर देश अपने-अपने तरीके से जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी बीच हमीरपुर के रहने वाले अवनीश विश्वकर्मा (Avnish Vishwkarma)ने खास तरह से सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। अवनीश  विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी तरफ से बिपिन रावत, उनकी पत्नी और उनके साथ शहीद हुए सभी एयरफोर्स के जवानों को मेरी तरफ से पेपर कटिंग के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

बराड़ स्क्वायर में होगा बिपिन रावत का अंतिम संस्कार

बता दें कि एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश की जगह पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज शाम को तमिलनाडु के वेलिंग्टन से दिल्ली लाया जाएगा। कल दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल रावत के निधन पर उनके गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद के जरिए देश को बताएंगे कि ये हादसा कैसे हुआ और अब तक की जांच में क्या निकला है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

CM योगी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्यकर्मियों के निधन से बुधवार को हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। हेलीकाप्टर में जनरल बिपिन रावत की पत्‍नी मधुलिका समेत कुल 14 लोग सवार थे। भारतीय वायुसेना के अनुसार हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्‍नी समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित विभिन्न दलों के ने गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौर्य को नमन किया।

हेलीकॉप्‍टर क्रैश होना साजिश या हादसा? केशव मौर्य ने कही बड़ी बात

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'