उन्नाव में पुल निर्माण को लेकर अनशन जारी, बजट पास होने के बाद ग्रामीणों को सता रहा ये डर 

उन्नाव में पुल निर्माण को लेकर अनशन जारी, बजट पास होने के बाद ग्रामीणों को सता रहा ये डर 

Published : Dec 22, 2022, 12:39 PM IST

यूपी के उन्नाव में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगातार अनशन जारी है। बजट पास होने के बाद भी ग्रामीणों को डर सता रहा है कि पुल का निर्माण कहीं और करवाया जाएगा। 

उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव में ग्रामीणों की ओर से अनशन किया जा रहा है। उन्नाव हरदोई बॉर्डर पर नदी मल्हा घाट पर ग्रामीण पक्के पुल के निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से प्रदेश सरकार से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और सई नदी पुल के निर्माण के लिए 9 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट पास हुआ। उसके बाद उस पुल का निर्माण ना करा कर दूसरे स्थान पर सर्वे किया जा रहा है। मल्हार घाट पर पक्के पुल का निर्माण ना होने से लाखों की जनसंख्या प्रभावित होती है। लोगों को 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 30 किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है। यह तो एक साथ दो जिलों को जोड़ता है उन्नाव हरदोई जिसमें प्रमुख हैं।

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की माने तो जनहित में सांसद अशोक रावत के प्रयास से पुल प्रस्तावित किया गया था। जिसे नाबार्ड योजना के तहत स्वीकृत किया जा चुका है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट भी पास किया जा चुका है। उसके बावजूद राजनीतिक साजिशों ने इस पुल के निर्माण के लिए आए बजट को कहीं दूसरी जगह लगाने के प्रयास में लगे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब इस पुल की जगह गोरिया कला ग्राम के उंघस घाट पर पुल बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जिस स्थान को दिखाकर बजट पास हुआ है उस स्थान को बदलने के प्रयास से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला