आदिमानव की मस्तिष्क की संरचना का हो रहा अध्ययन, बीएचयू के कई विभाग संयुक्त रूप से कर रहा काम 

आदिमानव की मस्तिष्क की संरचना का हो रहा अध्ययन, बीएचयू के कई विभाग संयुक्त रूप से कर रहा काम 

Published : Oct 09, 2022, 12:06 PM IST

बीएचयू में पुरा पाषाण काल के मानवों के मस्तिष्क के बारे में अध्ययन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विज्ञानी उस काल के मनुष्य के मस्तिष्क की संरचना और रूपरेखा को दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं। 

पुरा पाषाण काल के मानव यानी हमारे पूर्वजों के पूर्वजों का मस्तिष्क कैसा व कितना विकसित रहा होगा, शायद जल्द ही इस विषय पर कुछ नए व रोचक तथ्य सामने आएं। संभव है कि विज्ञानी उस काल के मनुष्य के मस्तिष्क की संरचना व रूपरेखा भी दर्शा सकें। जी हां, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के तंत्रिका विज्ञानी, पुरातत्वविद व जीन विज्ञानी मिलकर इस पर अध्ययन कर रहे।

उनका उद्देश्य है मानव मस्तिष्क की संरचना के क्रमिक इतिहास का अध्ययन और समय-समय पर हुए परिवर्तन तथा इसके कारणों की पड़ताल करना। इसमें माध्यम बने हैं। पुरा पाषाण काल के वे तमाम प्रस्तरों के हथियार। मानव दिमाग के विकास का इतिहास पत्थर के औजारों की संरचना बताएगा। बीएचएयू के न्यूरोलॉजी और पुरातत्व विभाग संयुक्त रूप से इस पर अध्ययन कर रहा है। स्वतंत्रता भवन में आयोजित न्यूरोकॉन कार्यशाला में दोनों विभाग ने संयुक्त रूप से इसका प्रजेंटेशन दिया।

न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्र ने बताया कि समय के साथ ही मानव के दिमाग का विकास हुआ है। मनुष्य की भांति जो पहला जीव था, उसका दिमाग मात्र 1.5 सीसी (क्रिनियल कैपेसिटी) का था। अभी करीब 1500 सीसी का है। यानी दिमाग का विकास करीब एक हजार गुना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम लोग पत्थर के ई औजारों से सौ लाख साल पहले से लेकर अब तक का इतिहास खंगालेंगे। र इन औजारों को मुंगेर के पैसरा, वि चित्रकुट, बांदा, ललितपुर सहित अन्य ड इलाकों में चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर काफी विस्तृत काम हो उ रहा है। इस शोध में ख्यात न्यूरोलाजिस्ट प्रो. वीएन मिश्र, युवा पुराविद डा. जोश राफेल व ख्यात जीन विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे तथा इन प्राध्यापकों के शोध छात्र शामिल हैं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला