रिटायर्ड फौजी के बेटे की हुई मौत, 14 दिन से डीप फ्रीजर में रखी है लाश, वजह भी है बड़ी

रिटायर्ड फौजी के बेटे की हुई मौत, 14 दिन से डीप फ्रीजर में रखी है लाश, वजह भी है बड़ी

Published : Aug 18, 2021, 08:44 AM IST

वीडियो डेस्क। यूपी के सुल्तानपुर में एक पिता ने अपने बेटे की लाश को 14 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा है। मामला कूड़ेभार थाने के सरैया मझौवा गांव का है। शिवप्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। रिटायर होने के बाद वो गांव आ गए। शिव प्रसाद पाठक के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे शिवांक, इशांक और दो बेटियां सुनीता व पूनम है। 
 

वीडियो डेस्क। यूपी के सुल्तानपुर में एक पिता ने अपने बेटे की लाश को 14 दिनों से डीप फ्रीजर में रखा है। मामला कूड़ेभार थाने के सरैया मझौवा गांव का है। शिवप्रसाद पाठक सेना में सूबेदार थे। रिटायर होने के बाद वो गांव आ गए। शिव प्रसाद पाठक के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे शिवांक, इशांक और दो बेटियां सुनीता व पूनम है। पिता ने दोनों बेटियों की शादी कर दी है। बड़ा बेटा शिवांक दिल्ली में वर्ष 2012 में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। इस बीच शिवांक ने दिल्ली में 24 अप्रैल 2012 को एक व्यक्ति के साथ मिलकर टैक्सीगो नामक कंपनी खोली। कंपनी के पार्टनर ने दिल्ली की ही रहने वाली एक युवती गुरलीन कौर को एचआर के पद पर नियुक्त किया था।  शिवांक ने इसी युवती के साथ 2013 में शादी कर ली थी। आरोप है कि शिवांक की संपत्ति पर युवती की नजर थी। इसी बीच 1 अगस्त 2021 को दिल्ली में उसके भाई शिवांक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शिवांक के पिता इसे हत्या बता रहे हैं। पिता ने इंसाफ के लिए तमाम उच्चाधिकारियों के दरवाज़े खटखटाए, लेकिन न्याय ना मिल पाने की वजह से उसने अपने मृतक बेटे के शव को 14 दिन से डीप फ्रीज़र में रखा और अब अदालत की शरण ली है। इस मामले में सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई घटनाक्रम यहां का नहीं है, चूंकि मामला अदालत में है, लिहाजा मैं इस मामले कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहा हूं, कोई फैसला आएगा तब कार्यवाही करूंगा। 
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'