शामली में शुरू हुआ मदरसों का सर्वे, जानिए सवालों को सुनकर क्या कुछ बोले छात्र

शामली में शुरू हुआ मदरसों का सर्वे, जानिए सवालों को सुनकर क्या कुछ बोले छात्र

Published : Sep 16, 2022, 02:46 PM IST

यूपी के शामली में मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। इस बीच टीम जब सर्वे के लिए मदरसों में पहुंची तो वहां से छात्र नदारद मिले। बताया गया कि शुक्रवार के चलते यहां पर अवकाश था और इसीलिए छात्र अनुपस्थित मिले। 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के दिशा-निर्देश पर शामली जनपद में भी मदरसों के सर्वे शुरू हो चुके हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई टीम मदरसों के सर्वे को निकली, जिसमें उन्होंने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया। आपको बता दें कि शामली जनपद में करीब 105 मदरसे हैं और बताया जा रहा है कि करीब 85 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त है।
शामली जिला अधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर एसडीएम सदर विशु राजा व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान के नेतृत्व में एक टीम जनपद के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे को निकली। शामली नगर में टीम जब पहले मदरसे पर पहुंची तो पहला मदरसा ही गैर पंजीकृत मिला। इस मदरसे में प्रशासन की ओर से सर्वे के लिए 11 बिंदुओं का चयन किया गया है, जिसके आधार पर टीम सर्वे कर रही है। 11 बिंदुओं की रिपोर्ट टीम के द्वारा जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जिसके बाद 30 सितंबर तक यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेजनी है। मदरसों के सर्वे शुरू होने से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जब टीम मदरसों के सर्वे को पहुंचे तो किसी भी मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे नहीं मिले, उसका तर्क यह दिया गया कि आज शुक्रवार है और शुक्रवार के दिन मदरसों की छुट्टी रहती है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'