स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को किया गया नजरबंद, ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा को लेकर किया था ऐलान

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को किया गया नजरबंद, ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की पूजा को लेकर किया था ऐलान

Published : Jun 04, 2022, 12:07 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की पूजा करने जा रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है। इस बीच जानकारी है कि उन्होंने अन्न जल त्याग दिया है।

वाराणसी पुलिस ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनके द्वारा संतों के साथ ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग पर जलाभिषेक का ऐलान किया गया था। यह जलाभिषेक का कार्यक्रम 4 जून यानी की आज होना है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की पूजा अर्चना को लेकर लगातार मांग की जा रही है। इसको लेकर कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई निर्णय न आने पर बीते दिनों संतों ने बड़ा ऐलान किया था। संतों की ओर से कहा गया था कि वह 4 जून को पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। इस ऐलान के बाद से पुलिस और प्रशासन भी एलर्ट मोड पर आ गए थे। शनिवार चार जून को पुलिस ने नियत तारीख पर सुबह ही स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान विद्यामठ के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती देखी गई। भेलूपुर थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'