भारत को नई पहचान दिलाने सड़कों पर निकला देश का पहला 'स्टेचू बॉय', देखें वीडियो

भारत को नई पहचान दिलाने सड़कों पर निकला देश का पहला 'स्टेचू बॉय', देखें वीडियो

Published : Jan 05, 2022, 03:42 PM IST

स्टेचू बॉय ने बताया कि जिस स्टैंड के सहारे वह अलग अलग स्थानों पर परफॉर्मेंस करता है, उसे बनाने में कुल 20 हजार रुपए का खर्च आया है। इस बनाने में लोहा, चमड़ा समेत 4 चीजों का उपयोग हुआ है। इसके साथ ही स्टेचू बॉय विनय ने बताया कि उसने इस परफॉर्मेंस के लिए खास तरीके स्प्रे पेंट का अपने कपड़ों पर उपयोग किया है। 

लखनऊ: स्टेचू बॉय (Statue boy)  से जुड़ी हुई तस्वीरें अक्सर आप सभी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई वीडियोज (Viral Video) में देखते होंगे।  लेकिन अपने भारत में भी एक ऐसा ही स्टेचू बॉय है, जिसने अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि देश को एक नई पहचान दिलाने के लिए स्टेचू बॉय बनने का रास्ता चुना। यूपी के फतेहपुर के रहने वाले विनय सिंह जन दिनों स्टेचू बॉय बनकर आग अलग जिलों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। विनय का दावा है कि देश में वे पहले युवा हैं जो स्टेचू बॉय के रूप में परफॉर्म करते हैं।

20 हजार के खर्च पर बना स्टेचू बॉय का स्टैंड
स्टेचू बॉय ने बताया कि जिस स्टैंड के सहारे वह अलग अलग स्थानों पर परफॉर्मेंस करता है, उसे बनाने में कुल 20 हजार रुपए का खर्च आया है। इस बनाने में लोहा, चमड़ा समेत 4 चीजों का उपयोग हुआ है। इसके साथ ही स्टेचू बॉय विनय ने बताया कि उसने इस परफॉर्मेंस के लिए खास तरीके स्प्रे पेंट का अपने कपड़ों पर उपयोग किया है। परफॉर्मेंस (Performence) करने के लिए जिस स्प्रे पेंट को अपने चेहरे पर लगाने के लिए तकरीबन एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है वही इसे हटाने के लिए 1 घंटे का समय लगता है विनय ने बताया कि कपड़ों पर उपयोग होने वाला स्प्रे पेंट पर हर महीने 5000 रुपये का खर्च आता है। 

डोनेशन बॉक्स और बड़े भाई के सहयोग से मैनेज होता है खर्च
स्टेचू बॉय विनय ने बताया कि बचपन में पिताजी के देहांत के बाद उसने अपनी पढ़ाई खत्म कर दी। जिससे उसे कई आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ा। स्टेचू बॉय के रूप में किए जाने वाले परफॉर्मेंस के दौरान कई तरह के खर्च होते हैं, इस खर्च को वह डोनेशन बॉक्स और बड़े भाई के सहयोग से मैनेज करता है। उसने बताया इस काम के लिए उसके परिवार, बड़े भाई और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलता है। 

यूट्यूब से सीख रहा स्टेचू बॉय, देश को एक नई पहचान दिलाने का है लक्ष्य
स्टेचू बॉय विनय ने एशियानेट की टीम से बात करते हुए  बताया स्टेचू बॉय से जुड़ी हुई वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। इस परफॉर्मेंस को विदेशों में किया जाता है। उसने कहा, 'मैं वीडियोज को देखकर यह सोचता था कि ऐसा हुनर अपने भारत में क्यों नहीं ह? जिसके बाद इस पर काम किया और यूट्यूब से सीख कर खुद को तैयार किया। उसने दावा किया कि वह देश में स्टेचू बॉय के रूप में परफॉर्मेंस करने वाला इकलौता  भारतीय हैं। उसने बताया कि लोगों को स्टेचू बॉय की वीडियो देखने के लिए विदेश जाने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो देखनी पड़ेगी। इस परफॉर्मेंस के सहारे उसे तो एक नई पहचान मिलेगी ही, साथ में देश को भी एक नए हुनर के साथ नई पहचान मिलेगी। 
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'