अमेठी: घर के बाहर सो रहे थे ग्राम प्रधान, गोली मारकर फरार हुए बदमाश, देखें वीडियो

अमेठी: घर के बाहर सो रहे थे ग्राम प्रधान, गोली मारकर फरार हुए बदमाश, देखें वीडियो

Published : Dec 04, 2021, 03:44 PM IST

यूपी के अमेठी जिले में घर के बाहर सो रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्राम प्रधान की शुक्रवार देर रात गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। 
 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  में विधानसभा के चुनाव (Vidhansabha Chunav 2022) करीब हैं और प्रदेश में  हत्याओं (Murder) का सिलसिला तेजी के साथ बढ़ता चला जा रहा है। इसी से जुड़ा एक नया मामला यूपी के अमेठी (Amethi) जिले से आया, जहां घर के बाहर सो रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्राम प्रधान (Gram pradhan) की शुक्रवार देर रात गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। 

पूरा मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली स्थित निजामुद्दीनपुर गांव का है। जहां के 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्राम प्रधान गुरुशरण यादव शुक्रवार देर रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें लघुलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में परिजनों की ओर से घायल ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुरु शरण यादव के बेटे सत्येंद्र यादव ने पुलिस में की शिकायत में कहा है कि उनके पिता शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे, जब अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि टीम तेजा के साथ आरोपियों का तलाश में जुट गई है, जल्द ही आरोपीयों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'