एशियानेट खास: नेपाल बॉर्डर पर इस IPS ने जीती कोरोना से जंग, जानें कैसे किया कारनामा

एशियानेट खास: नेपाल बॉर्डर पर इस IPS ने जीती कोरोना से जंग, जानें कैसे किया कारनामा

Published : Jun 05, 2020, 09:12 PM ISTUpdated : Jun 05, 2020, 09:14 PM IST

वैश्विक महामारी कोरोना से समूचा विश्व परेशान है। लोग दहशत में हैं। भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हांलाकि इन मुश्किल हालातों में कई ऐसे कोरोना योद्धा हैं जी दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं

लखनऊ(Uttar Pradesh). वैश्विक महामारी कोरोना से समूचा विश्व परेशान है। लोग दहशत में हैं। भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हांलाकि इन मुश्किल हालातों में कई ऐसे कोरोना योद्धा हैं जी दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इस जंग में जिनका रोल सबसे अधिक उपयोगी रहा है वह है यूपी पुलिस का। यूपी पुलिस लगातार दिन रात लोगों की सेवा में लगी हुई है। एशियानेट हिंदी के संवाददाता उज्जवल सिंह ने नेपाल के बॉर्डर पर स्थित जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे इस जंग में वह और उनकी टीम लगी हुई है।
SP देवरंजन वर्मा ने बताया कि जैसे ही हमें कोरोना संक्रमण के फैलाव की सूचना मिली सारे लोगों को एलर्ट कर दिया गया। बॉर्डर का जिला होने का कारण हमने काफी सतर्कता बरती। लॉकडाउन के पहले ही लोगों को कोरोना से जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। लोगों को साफ-सफाई, मास्क, सेनेटाइजर आदि के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया। जिले में अभी तक 47 कोरोना के केस सामने आए थे। जिसमे से 14 केस एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से हम लोगों को बीट सिस्टम अपर फोकस करने को कहा गया था ।उसी बीट सिस्टम को फालो कर हमने कोरोना से लोगों की मदद भी की है और कानून व्यवस्था भी बनाई है। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हमने कई मुनादी टीमें बनाई हैं जो दिन भर अलग अलग जगह लाउड स्पीकर पर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इससे काफी फायदा हुआ है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला