हरदोई में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

हरदोई में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Published : Dec 11, 2022, 03:47 PM IST

हरदोई जनपद में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन की तलाश की जाएगी। 

हरदोई: पिहानी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवारों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए जहानी खेड़ा गए थे। वापस आते वक्त पंडरवा के पास हादसे में तीनो की दर्दनाक मौत हो गई।

पिहानी थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी तीनो युवक राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह घर से जहानीखेड़ा जाने की बात कहकर काम करने चले गए। काम पूरा कर सुबह तीनो बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पिहानी के पंडरवा पास हुई तीनो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों युवक राजकुमार, संजय व बबलू विवाहित है। उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पिहानी पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल बेणी माधव त्रिपाठी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात को पकड़ने के निर्देश दिए है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनो राजमिस्त्री कार्य करते है वह कार्य निपटाकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला