उन्नाव: बीच सड़क पर कार सवार की गुंडई आई सामने, जरा सी बात पर रोडवेज बस ड्राइवर पर बरसाए थप्पड़ 

उन्नाव: बीच सड़क पर कार सवार की गुंडई आई सामने, जरा सी बात पर रोडवेज बस ड्राइवर पर बरसाए थप्पड़ 

Published : Aug 10, 2022, 12:31 PM IST

उन्नाव जनपद से हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार सवार युवक द्वारा रोडवेज चालक से मारपीट की जा रही है। इसी मामले में पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

उन्नाव: दही थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे से उन्नाव शहर के अंदर प्रवेश कर रही थी इसी दौरान पीछे से आ रही सरकारी रोडवेज बस से ओवरटेक के दौरान टक्कर लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। बातचीत के दौरान ही कार सवार ने ड्राइवर के थप्पड़ मार दिये। इसी दौरान मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद दही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी के पास आज दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ से उन्नाव आने वाली रोडवेज बस बाईपास पहुंची थी तो उसके आगे फोर व्हीलर कार चल रही थी। इसी दरमियान ओवरटेक के चक्कर में दोनों में टक्कर लग गई। कार सवार युवक ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी और हंगामा काटने लगा जाम को देखते हुए रोडवेज बस का ड्राइवर भी नीचे उतरा और दोनों में बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। इसी दौरान कार सवार युवक ने ड्राइवर के तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। कार सवार युवक ने रोडवेज ड्राइवर को अपशब्द भी कहे। समझाने बुझाने के बाद सभी अपने-अपने रास्ते पर निकल गए। उधर किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद दही थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है कार के नंबर प्लेट के आधार पर जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 

04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!