नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे खुलासा कर बरामद की 50 बोरियां

नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे खुलासा कर बरामद की 50 बोरियां

Published : Dec 09, 2022, 03:58 PM IST

यूपी के जिले उन्नाव में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने खुलासा करते हुए 50 बोरियां बरामद की। दरअसल डीएपी खाद की मांग बढ़ने पर नगली डीएपी बनाने वाले सक्रिय हो जाते है। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में पुलिस और जिला कृषि अधिकारी के हात बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नकली डीएपी खाद बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली खाद को भी बरामद किया है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में दही कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम को छापेमारी की थी। जहां 50 बोरी नकली खाद पकड़ी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। बता दें किउन्नाव के दही थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में काफी दिनों से नकली खाद फैक्ट्री चल रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से नकली खाद बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने नकली डीएपी खाद से लदे लोडर को पकड़ा। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर फैक्ट्री का माल जब्त करते हुए उसे सील कर दिया है।

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आसपास के क्षेत्रों में नकली खाद सप्लाई हो रही थी। DAP खाद की मांग बढ़ने पर नकली DAP बनाने वाले सक्रिय हो जाते हैं और नकली डीएपी को बाजार में पहुंचाकर बिक्री की जाती है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। सागर नाम के व्यक्ति द्वारा नकली खाद बनाकर सप्लाई की जा रही थी अभी जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला