उन्नाव: बीमारी के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर काटा हंगामा

उन्नाव: बीमारी के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर काटा हंगामा

Published : Aug 23, 2022, 04:38 PM IST

उन्नाव जनपद में बीमारी के चलते एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसके बाद फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझाया। 

उन्नाव: दही थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर की बीमारी के चलते बीते दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक मजदूर के परिजनों ने फैक्ट्री गेट के बाहर शव रखकर हंगामा काटा और कई मांगों को लेकर बवाल करते रहे। हंगामे की सूचना पर पहुंची दही पुलिस ने परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर मामले को शांत कराया। फैक्ट्री की ओर से सहायता धनराशि देने के बाद परिजनों ने शव गेट के सामने से हटाया। 
दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर गांव के रहने वाले कमलेश (45) पुत्र सजीवन इसी थाना क्षेत्र में स्थित किंगसन इंटरनेशनल कंपनी साइट नंबर दो यूपीएसआईडीसी में मजदूर थे। कमलेश बीमार होने के चलते अस्पताल में उपचार चल रहा था बीती देर रात उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजन आज सुबह उसका शव लेकर फैक्ट्री के बाहर पहुंचे जहां मुआवजे की धनराशि को लेकर हंगामा काटने लगे। बवाल की सूचना पर पहुंचे दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की। बातचीत के दौरान ही परिजन दो लाख मुआवजा धनराशि पर राजी हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से दस हजार नगद और एक लाख 90 हजार का चेक सौंपा गया। समझौता होने के बाद परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर रखे शव को हटाया और अंतिम संस्कार के लिए चले गए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र ने बताया कि परिजनों के बीच समझौता हो गया है लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला