रोडवेज बस से टक्कर के बाद काम पर जा रहे मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

रोडवेज बस से टक्कर के बाद काम पर जा रहे मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Published : Sep 01, 2022, 01:40 PM IST

उन्नाव जनपद में काम पर जा रहे एक मजदूर की रोडवेज बस से टक्कर के बाद मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। 

उन्नाव: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ रोड पर महाराजगंज गांव के सामने बांगरमऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने लखनऊ साइकिल से मजदूरी करने जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ बांगरमऊ रोड पर जाम लगा दिया। मोहान चौकी पुलिस ने जाम लगाए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को उठाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलवाने पर अड़ गए।
कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज निवासी मंगू 38 वर्ष पुत्र बोधी गुरुवार सुबह 8 बजे साइकिल से मजदूरी करने के लिए लखनऊ जा रहा था। तभी बांगरमऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार रोड वेज ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे मंगू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मोहान चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे।गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ बागरमऊ रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण 1 घंटे से यातायात प्रभावित है दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'