यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में बेटी ने लहराया परचम तो 12वीं में बेटा बना टॉपर

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में बेटी ने लहराया परचम तो 12वीं में बेटा बना टॉपर

Published : Jun 27, 2020, 02:48 PM IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इस साल के दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल में जहां 83.31% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं तो इंटरमीडिएट यानी 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 74.63% रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रिजल्ट जारी किया और मुश्किल हालात में इतनी जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड को बधाई दी।

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इस साल के दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। हाई स्कूल में जहां 83.31% छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं तो इंटरमीडिएट यानी 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 74.63% रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रिजल्ट जारी किया और मुश्किल हालात में इतनी जल्दी रिजल्ट जारी करने के लिए बोर्ड को बधाई दी। दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों कक्षाओं का रिजल्ट पिछले बार से बेहतर रहा है। हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसद अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे जिन्हें 95.83 फीसद अंक मिले। बाराबंकी के ही योगेश प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 95.33 फीसद अंक मिले हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में बागपत के अनुराग मलिक ने पहला स्थान प्राप्त किया उन्हें 97 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज के प्रांजल 96 प्रतिशत अंक पाकर रहे और तीसरे नंबर पर औरैया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80 फीसद अंक प्राप्त किए।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई