कानपुर में स्कूली बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा, बेटे से फर्राटेदार अंदाज में इसे सुन माता-पिता हैरान

कानपुर में स्कूली बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा, बेटे से फर्राटेदार अंदाज में इसे सुन माता-पिता हैरान

Published : Aug 01, 2022, 03:24 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 06:28 PM IST

क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र शुक्ला ने कहा कि यहां जन गण मन तो होता नहीं है, यहां कलमा पढ़ाया जाता है। इनके PFI से संबंध हैं, यहां बच्चों को रोज कलमा पढ़ाया जाता है, हम मामले की जांच कराएंगे, हमने यहां गंगाजल छिड़का है।

कानपुर: एक निजी स्कूल में हिंदू छात्रों से प्रार्थना में कलमा पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों के विरोध करने पर स्कूल ने कहा है कि अब प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान गाया जाएगा। स्कूल ने अपनी सफाई में कहा है कि स्कूल में चार धर्मों-हिंदू, मस्लिम, सिख, इसाई की प्रार्थना होती आई है। दरअसल, स्कूल में गाई जाने वाली प्रार्थना को कुछ हिंदू छात्र अपने घर पर दोहराते पाए गए। तब जाकर अभिभावकों के सामने यह मामला सामने आया। अभिभावकों की आपत्ति के बाद स्कूल ने कलमा पढ़े जाने पर रोक लगा दी है। 

एक अभिभावक ने कहा, 'मेरी पत्नी ने बताया कि बच्चा इस्लाम के कलमे को फर्राटे के साथ दोहरा रहा है। बच्चे से यह पूछे जाने पर उसने यह कलमा कहां सीखा तो उसने बताया कि इस कलमे को उसने स्कूल में याद किया। इसके बाद मैं स्कूल गया और इसकी शिकायत की। लेकिन स्कूल ने इस्लामी प्रार्थना हटाने से इंकार किया। फिर मैंने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप के जरिए मैंने अभिभावकों और भाजपा से जुड़े लोगों को इस बारे में जानकारी दी।'

क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र शुक्ला ने कहा कि यहां जन गण मन तो होता नहीं है, यहां कलमा पढ़ाया जाता है। इनके PFI से संबंध हैं, यहां बच्चों को रोज कलमा पढ़ाया जाता है, हम मामले की जांच कराएंगे, हमने यहां गंगाजल छिड़का है।
 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?