यूपी में हिंसा के बाद उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, पुलिस ने 25 लोगों को किया गिरफ्तार

यूपी में हिंसा के बाद उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, पुलिस ने 25 लोगों को किया गिरफ्तार

Published : Jun 11, 2022, 05:12 PM IST

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। 
 

मुरादाबाद: पुलिस प्रशासन ने अब तक 25  उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद में हालात बिलकुल सामान्य है और अब तक 25 उपद्रवियों को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य फुटेज भी खंगाली जा रही हैं और फुटेज के आधार पर और गिरफ्तारी भी की जाएगी। बता दें कि मुगलपुरा थाना इलाके में जुम्मे की नमाज के बाद में हुआ था हंगामा।

अब तक हुई 230 उपद्रवियों की गिरफ्तारी
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। 

सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश 
सरकारी आवास में हुई बैठक में सीएम योगी ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 230 लोगों की गिरफ्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को हुई इन घटनाओं में पुलिस ने सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से चार और अंबेडकरनगर से 23 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!