नूपुर शर्मा के निष्कासन के बाद राजनीतिक हलचल जारी, साध्वी प्राची ने समर्थन में दिया बड़ा बयान

नूपुर शर्मा के निष्कासन के बाद राजनीतिक हलचल जारी, साध्वी प्राची ने समर्थन में दिया बड़ा बयान

Published : Jun 06, 2022, 05:52 PM IST

साध्वी प्राची ने कहा कि आज हर सनातनी नूपुर शर्मा के साथ है और मैं भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं। सरकार से कहना चाहती हूं हिम्मत है तो जरा ओवैसी को गिरफ्तार करके दिखाओ, ओवैसी फूल नहीं बरसा रहा है। बरेली के तौकीर रजा ने खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में देवबंद में जलसा हुआ था। देवबंद के अंदर मदनी को गिरफ्तार तो करो।

मुजफ्फरनगर: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा से निलंबित किए गए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का मामला गर्माता जा रहा है। देशभर में कट्टर हिन्दू विचारधारा के लोग नूपुर शर्मा के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, अब साधु संत भी नूपुर शर्मा के पक्ष में उतर आए हैं। साध्वी प्राची ने भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। साध्वी ने कहा कि मुझे बड़ी हंसी आती है कि सच बोलने पर भी सजा मिलती है। नूपुर शर्मा को भी वहीं सजा मिल रही है। लेकिन, याद रखना सच परेशान हो सकता है, मगर पराजित कभी नहीं होता।

साध्वी प्राची ने कहा कि आज हर सनातनी नूपुर शर्मा के साथ है और मैं भी नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं। सरकार से कहना चाहती हूं हिम्मत है तो जरा ओवैसी को गिरफ्तार करके दिखाओ, ओवैसी फूल नहीं बरसा रहा है। बरेली के तौकीर रजा ने खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में देवबंद में जलसा हुआ था। देवबंद के अंदर मदनी को गिरफ्तार तो करो। उन्होंने कहा कि कानपुर ही नहीं, हिंदुस्तान में जहां-जहां दंगा होता है। वहां पीएफआई का हाथ होता है, आईएसआई का हाथ होता है। मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि जुमे की नमाज के बाद जब मौलवियों का भाषण होता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए और जहां पर दंगे होते हैं। वहां के मदरसे और मस्जिद को तुरंत प्रतिबंधित कर दिया जाए, फिर कहीं दंगा नहीं होगा। अल्लाह भी खुश होगा और पूरा मोहल्ला भी खुश होगा।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!