नोएडा: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर एक्शन जारी, ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर एक्शन जारी, ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Published : Aug 08, 2022, 12:29 PM IST

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इसके लिए ओमैक्स सोसायटी के बाहर बुलडोजर पहुंच गया है। प्राधिकरण की टीम बुलडोजर और लेबर के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोएडा: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। जानकारी के मुताबिक वो हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में कहीं पर मौजूद हैं। जांच से इस बात का पता चला है कि उन्होंने करीब 10 बार अपने मोबाइल को ऑन और ऑफ किया है। हरिद्वार में एक सीसीटीवी कैमरे में श्रीकांत त्यागी को देखा गया है। इधर, लखनऊ में भी कई जगह श्रीकांत त्यागी की खोज में दबिश दी जा रही है. पुलिस की 10 टीमें त्यागी की तलाश में जुटी हैं। 

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इसके लिए ओमैक्स सोसायटी के बाहर बुलडोजर पहुंच गया है। प्राधिकरण की टीम बुलडोजर और लेबर के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि महिला से गालीगलौज के मामले में पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'