सहारनपुर से आईं बवाल की तस्वीरें, पथराव के बावजूद अधिकारी बोले- ऑल इज वेल

सहारनपुर से आईं बवाल की तस्वीरें, पथराव के बावजूद अधिकारी बोले- ऑल इज वेल

Published : Jun 10, 2022, 05:59 PM IST

सहारनपुर में जैसे ही नमाज खत्म हुई तो भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। हालांकि अधिकारी इस बीच ऑल इज वेल की बात कहते रहें। हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो सामने आने के बाद भी प्रदर्शन से इंकार किया जाता रहा। 


सहारनपुर: कानपुर हिंसा के ठीक एक सप्ताह के बाद जुम्मे की नमाज के दिन यूपी के कई जनपदों से फिर से प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। खुफिया विभाग की ओर से जारी इनपुट और कई जनपदों में धारा 144 लगे होने के बाद सहारनपुर से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। सहारनपुर में जैसे ही नमाज खत्म हुई तो भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। हालांकि अधिकारी इस बीच ऑल इज वेल की बात कहते रहें। हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो सामने आने के बाद भी प्रदर्शन से इंकार किया जाता रहा। खास बात ये भी है कि बवाल की तस्वीरें सामने आने के बाद अधिकारी सुरक्षा के इंतजाम के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

मस्जिद के बाहर जमकर हुई नारेबाजी 
पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय ने हंगामा किया। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की।

मस्जिद के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बाद भी करीब करीब 15-20 मिनट तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया।  एसपी सिटी ने पुलिसबल के साथ गश्त कर रहे हैं। वहीं देवबंद में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की खबर है। 

अधिकारियों ने बताया ऑल इज वेल
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद सभी वापस अपने गंतव्य को चले गए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में संवेदनशील इलाकों में पुलिस जगह-जगह लगातार भ्रमण कर रही है। 

जुमे की नमाज को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध कराए गए थे। 130 कंपनी पुलिस फोर्स की लगाई गई थीं, साथ ही मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है कि कहीं कोई माहौल खराब करने की कोशिश न कर सके। उन्होंने बताया कि धर्मगुरुओं की तरफ से भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग मिला है। धर्मगुरुओं ने लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से नमाज संपन्न करने की अपील की थी। 

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?