गंगा की कटान रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, बाढ़ की समस्या से निजात दिलाएगा जिओ बैग

गंगा की कटान रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, बाढ़ की समस्या से निजात दिलाएगा जिओ बैग

Published : Jun 22, 2022, 12:12 PM IST

जिओ बैग  रविदास नगर के सामने होने वाले कटाने स्थल पर डाले गए हैं, जिससे की गंगा में बाढ़ का पानी कटान ना कर सके और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और काम सिंचाई विभाग के द्वारा तेजी से किया जा रहा है, डीएम रवींद्र कुमार ने दावा करते हुए कहा की बाढ़ आने से पहले वहां पर पूरी तरीके से काम हो जाएगा, बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार है । 

उन्नाव: गंगा में बाढ़ आने से पहले कटान रोकने के लिये सिंचाई विभाग ने रविदास नगर मोहल्ले के सामने कटान रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है, सिंचाई विभाग की देख रेख में जिओ बैग लगाने का कार्य किया जा रहा है, आपको बता दें की जिओ बैग  रविदास नगर के सामने होने वाले कटाने स्थल पर डाले गए हैं, जिससे की गंगा में बाढ़ का पानी कटान ना कर सके और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और काम सिंचाई विभाग के द्वारा तेजी से किया जा रहा है, डीएम रवींद्र कुमार ने दावा करते हुए कहा की बाढ़ आने से पहले वहां पर पूरी तरीके से काम हो जाएगा, बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार है । 

उन्नाव में जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने बाढ़ की कटान से होने वाले नुकसान के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, आपको बता दें कि उन्नाव सदर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे रविदास नगर में सबसे ज्यादा कटान होता है, जिसको लेकर 2 साल पहले जिओ बैग लगाकर वहां सुरक्षा की गई थी लेकिन डीएम ने निरीक्षण के दौरान बैगों को फटा पाया। जिसके बाद डीएम ने शासन स्तर पर सिंचाई विभाग सचिव से बात कराया। जिसके बाद अब एक बार फिर से बैग लगाने का काम किया जा रहा है। आपको बता दें की बाढ़ के दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में तेजी से कटान होता है और बाढ़ की वजह से मकान भी गिर चुके हैं । वहीं आपको बता दें की रविदास नगर बस्ती के सामने कटान रोकने के लिये उन्नाव शारदा नहर सिंचाई खंड तेजी से काम कर रहा है, यहां कटान क्षेत्र में तीन सौ मीटर तक जिओ बैग लगाए जाने हैं और पहले बालू भरी बोरियां लगाई जा रही हैं । जिसके बाद जिओ बैग डाले जा रहे हैं क्योंकि बाढ़ आने के पहले काम पूरा करना सिंचाई के लिए बड़ा काम है। आपको बता दें की पूर्व के  में बाढ़ की चपेट में कई घर आ चुके हैं । वहीं कटान की चपेट में आकर मकान भी धराशायी पूर्व में हो चुके हैं लेकिन पूर्व के बाढ़ पीड़ित अभी भी उस सरकारी मदद से मरहूम हैं जो उन्हें देने का वादा किया गया था । स्थानीय निवासी शिबा ने बताया की मेरी बहुत दिक्कत 3 साल से बहुत परेशान हैं, बाढ़ मे मेरा जब से मेरा घर गिरा है हम किराए पर रह रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे हैं  हम तब से बहुत परेशान हैं, जिंदगी काट रहे हैं । वहीं रियाज ने बताया कि  पहले कटान होती थी जिओ बैक पड़ने से राहत मिलेगी पहले बहुत कटान होती थी बाढ़ की वजह से घर चले जाते थे, जिओ बैग से पूरी राहत मिलेगी। 

डूबते सूरज को भी क्यों देते हैं अर्घ्य? CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में समझाया छठ महापर्व का महत्व
Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026